सूरह Al-Ankabut

सूरह Al-Ankabut — पवित्र क़ुरआन का 29वाँ अध्याय, 69 आयतों वाली एक मक्की सूरह।

क्या लोगों ने यह सोच रखा है कि वे केवल यह कहने से छोड़ दिए जाएँगे कि : हम ईमान लाए और उनकी ऐसी परीक्षा नहीं की जाएगी, जो उनकी कही हुई बात की सच्चाई को स्पष्ट कर दे, कि क्या वे वास्तव में मोमिन हैं?! मामला ऐसा नहीं है जो उन्होंने सोचा है।