सूरह An-Nur — पवित्र क़ुरआन का 24वाँ अध्याय, 64 आयतों वाली एक मदनी सूरह।
यह एक सूरत है, जिसे हमने उतारा और इसके आदेशों पर अमल करने को अनिवार्य किया तथा इसमें स्पष्ट आयतें उतारी हैं; इस आशा में कि तुम उसके आदेशों को याद रखो और उनपर अमल करो।