सूरह Al-Hadid

सूरह Al-Hadid — पवित्र क़ुरआन का 57वाँ अध्याय, 29 आयतों वाली एक मदनी सूरह।

आकाशों और धरती में अल्लाह की जो भी सृष्टि है, सब उसकी पाकी एवं पवित्रता का गान करती हैं। और वह सब पर प्रभुत्वशाली है जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता, अपनी रचना और तक़दीर (नियति) में पूर्ण हिकमत वाला है।