सूरह As-Saff

सूरह As-Saff — पवित्र क़ुरआन का 61वाँ अध्याय, 14 आयतों वाली एक मदनी सूरह।

आकाशों और धरती में जो कुछ है, सबने अल्लाह के हर उस चीज़ से पाक एवं पवित्र होने का गान किया, जो उसकी महिमा के योग्य नहीं है। और वह प्रभुत्वशाली है, जिसे कोई परास्त नहीं कर सकता, वह अपनी रचना, तक़दीर एवं शरीयत में हिकमत वाला है।